Breaking News

सरकार ने कहा, आरक्षण बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली –केंद्र सरकार ने कहा है कि आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।

reservation-meeting 23 03 2017सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने गुरुवार को लोकसभा में कहा कि आरक्षण प्रतिशत बढ़ाने की मांग जा रही है लेकिन सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि इसे 50 फीसद से ज्यादा नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण की समर्थक है और आगे भी हमेशा इसका समर्थन करेगी। गहलोत सदन में संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश (संशोधन) विधेयक, 2017 पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हर कोई मानता है कि कोटा का फीसद बढ़ाया जाना चाहिए लेकिन इसकी संभावना नहीं है।
कुछ लोगों का कहना है कि संसद ऐसा कर सकती है लेकिन मौजूदा परिदृश्य में मंत्रालय के समक्ष ऐसा को प्रस्ताव नहीं है। मौजूदा आरक्षण सीमा 49.5 फीसद है। बाद में सदन ने सुआलगिरी और स्वालगिरी जातियों को ओडिशा की अनुसूचित जातियों की सूची में शामिल करने वाले विधेयक को पारित कर दिया।

Check Also

मेकैनिक की बेटी मुस्कान DSP बनीं, MPPSC 2023 में हासिल की छठी रैंक, क्या है कहानी

🔊 Listen to this मेकैनिक की बेटी मुस्कान DSP बनीं, MPPSC 2023 में हासिल की …