Breaking News

कमलनाथ को लेकर कांग्रेसी खेमे में फिर लामबंदी तेज

 मंथन न्यूज़ नई दिल्ली। मध्य प्रदेश कांग्रेस की कमान पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को देने को लेकर एक बार फिर पार्टी में लामबंदी तेज हो गई है। लेकिन इस बार खुद कमलनाथ सक्रिय हुए है। जिसके तहत 21 फरवरी को वह भोपाल पहुंच रहे है। जहां वह पार्टी के सभी विधायकों से चर्चा करेंगे। इस दौरान उन्होंने पार्टी विधायकों के लिए एक भोज भी रखा है, जो संभवत: 21 या 22 फरवरी की शाम को होगा।
पार्टी सूत्रों की मानें तो कमलनाथ इस दौरान पार्टी विधायकों के साथ विधानसभा घेराव के आंदोलन की भी अगुवाई करेंगे। जिसकी पूरी तैयारी दिल्ली से ही चल रही है। इस बीच एआईसीसी के पास भी प्रदेश के तमाम विधायकों ने चिट्ठी या राय पहुंची है, जिसमें प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिए कमलनाथ को जिम्मेदारी देने की बात कही गई है।
पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि कमलनाथ की रुचि और प्रदेश से मिल रहे रूझान को देखते हुए पार्टी भी अब उन्हें लेकर लगभग सहमत हो गई है। उसका मानना है कि अब ज्यादा देरी ठीक नहीं है। सूत्रों की माने तो 11 मार्च के बाद कांग्रेस पार्टी इसकी कभी भी घोषणा कर सकती है।
Image result for kamal nath picबता दें कि मध्य प्रदेश में वर्ष 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के अंदर पिछले साल भर से पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को मध्य प्रदेश की कमान सौंपने को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। इस दौरान उनके समर्थन में पार्टी के तमाम विधायक पहले भी खुलकर सामने आ चुके है।
नेता प्रतिपक्ष का 19 को होगा चुनाव, अजय माकन होंगे पर्यवेक्षक
मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर जोर अजमाइश तेजी से चल रही है।इस सब के बीच पार्टी ने 19 फरवरी को नेता प्रतिपक्ष के चुनाव का फैसला लिया है। इसके लिए पार्टी ने दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। माना जा रहा है कि वह विधायकों की आम सहमति से नए नेता प्रतिपक्ष का ऐलान करेंगे। वहीं दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष के लिए मुकेश नायक का नाम काफी प्रमुखता से सामने आ रहा है।

Check Also

शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन  करें अधिक जानकारी के लिए लिंक खोले

🔊 Listen to this शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित हो रहे रोटरी मेडिकल मिशन के निःशुल्क …