बता दें कि विधानसभा चुनावों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर क्रिकेटर रवि शास्त्री ने कमेंटरी के अंदाज़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी थी. रवि शास्त्री ने अपने ट्वीट में ‘ट्रेसर बुलेट’ का इस्तेमाल करते हुए लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने 300 के जादुई आंकड़े को भी पार कर लिया, बिल्कुल ट्रेसर Ravi Shastri
Congratulations @BJP4India on the landslide win in UP. The pair of PM @narendramodi & @AmitShah went past 300-mark like a #TracerBullet
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री जब कमेंट्री करते हैं तो उनका पसंदीदा वाक्य ‘ट्रेसर बुलेट’ होता है. यह अब उनकी पहचान ही बन चुका है.
प्रधानमंत्री ने भी दूसरी ओर से मोर्चा संभालते हुए क्रिकेटर और कमेंटर को उन्हीं के अंदाज़ में धन्यवाद दिया. प्रधानमंत्री ने ट्वीटर पर लिखा, ‘धन्यवाद, यूपी चुनाव के आखिरी लम्हों में कड़ा मुकाबला नहीं था, इसलिए आखिर में लोकतंत्र की जीत हुई.’
Thank you. UP polls did not quite go down to the wire. But, at the end of the day democracy is indeed the real winner! 🙂 twitter.com/RaviShastriOfc…
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में ‘गो डाउन टु द वायर’का इस्तेमाल किया, जो कि क्रिकेट में आखिरी गेंद तक मुकाबला जाने पर इस्तेमाल होता है.
ख़ास बात यह है कि प्रधानमंत्री का यह क्रिकेटिया जवाब लोगों को खूब पसंद आ रहा है. उनका यह ट्वीट पांच हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट किया जा चुका है और 12 हज़ार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है.
Manthan News Just another WordPress site
