पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल-होली से पहले आपको कैश की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो शुक्रवार को अपने लिए बैंक से पैसे निकलवा लें, क्योंकि शनिवार से बैंक लगातार तीन दिनों के लिए बंद होने जा रहे हैं।
अगर आपका बैंक का कोई भी काम बचा है तो बेहतर है कि आज ही निपटा लें वरना आपको तीन दिनों का इंतजार करना होगा। उसके बाद बैंक सीधे 14 मार्च मंगलवार को खुलेंगे। होली की वजह से बैंक में छुट्टी का असर एटीएम पर भी पड़ेगा, क्योंकि बैंक बंद होने के बाद एटीएम पर लोड बढ़ेगा और कैश खत्म होने के बाद वहां दोबारा कैश भरने की व्यवस्था नहीं हो पाएगी।
कब-कब बैंक रहेंगे बंद
-11 मार्च को दूसरा शनिवार होने की वजह से बैंकों की छुट्टी है।
-12 मार्च को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
-13 मार्च को होली की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
Manthan News Just another WordPress site
