Breaking News

लखनऊ से दिल्ली भाग निकले दो आतंकी, राजधानी में अलर्ट

delhi on high alert 09 03 2017

पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ दिल्ली –मध्यप्रदेश में पैसेंजर ट्रेन में धमाका और लखनऊ एनकाउंटर के बाद अब दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इस वारदात में शामिल दो आतंकियों के लखनऊ से दिल्ली जाने की सचूना है। इसके बाद अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आशंका जताई गई है कि इन आतंकियों के पास विस्फोट भी हो सकते हैं।

भीड़भरे बाजारों में खास नजर रखी जा रही है। वहीं संसद की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। संसद में गुरुवार से बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत हुई।
पुलिस अधिकारियों को मॉल और भीड़भाड़ वाली जगहों के साथ ही धार्मिक स्थलों पर निगरानी करने को कहा गया है। वहीं होटलों में स्पेशल सेल की जांच शुरू कर दी गई है।

Check Also

​​​​​​​लॉकडाउन में शुरू की थी तैयारी, पहले बनीं GST इंस्पेक्टर, MPPSC में मिली 12वीं रैंक, किसान की बेटी मोना अब डिप्टी कलेक्टर

🔊 Listen to this ​​​​​​​लॉकडाउन में शुरू की थी तैयारी, पहले बनीं GST इंस्पेक्टर, MPPSC …