Breaking News

बालिका लिंगानुपात सुधार में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिलों में राज्य स्तरीय विशेष पुरस्कार

 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिका लिंगानुपात सुधार में उत्कृष्ट कार्य हेतु जिलों में राज्य स्तरीय विशेष पुरस्कार 8 मार्च 2017 को दिया जाना है। समाज में व्यक्तिगत दृष्टिकोण तथा सामूहिक प्रवृत्ति सुधार हेतु समाज में महिला एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में बाल विवाह की रोकथाम, समाज में बालिका के जन्म के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण, बालिकाओं की शिक्षा में सुधार, बालिका शाला प्रवेश, लाड़ली लक्ष्मी योजना, शौर्य दल गठन, परिवार द्वारा बालिकाओं का पालन पोषण, गर्भवती माताओं को स्वास्थ्य और पोषण आहार सुविधा, सुरक्षित और संस्थागत प्रसव एवं शिशु का भ्रूण लिंग परीक्षण की दिशा में की गई कार्रवाई, महिलाओं से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार की संख्या व उसके प्रभाव का विवरण, महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हिंसा के प्रकरणों में कमी एवं लिंगानुपात में सुधार हेतु जिला स्तरीय कार्य करने वाली संस्था एवं महिला, पुरुष इस पुरस्कार के लिए अपनी प्रविष्टि दे सकते हैं इच्छुक संस्थाएं जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय से अधिक जानकारी हेतु संपर्क कर सकते हैं।Image result for nari samman puraskar photos

Check Also

बदरवास पुलिस ने 153 लीटर अवैध शराब और अर्टिका कार जब्त की, आरोपी गिरफ्तार

बदरवास पुलिस ने 153 लीटर अवैध शराब और अर्टिका कार जब्त की, आरोपी गिरफ्तार ​शिवपुरी, …