बूथ के कार्यकर्ताओं से जानेंगे मोदी, देश का मूड कैसा है 28 फरवरी को मोदी का संगठन संवाद
 
इन लोगों के साथ होगी बात : 
मंडल स्तर होने वाले मोदी संवाद में बूथ के कार्यकर्ता, विशिष्टजन यानी कीवोटर्स, हितग्राही, पंच से लेकर उस मंडल में आने वाले सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, सांसद,विधायक और पूर्व मंत्री शामिल होंगे। छोटे बूथ पर ५०० लोग, जिला स्तर पर १००० लोग और महानगर स्तर पर २५०० लोगों को इक_ा किया जाएगा। इसके अलावा जो स्थानीय लोग इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं वे भी आ सकते हंै।
चौकीदार प्योर है : 
इस कार्यक्रम में एक कार्यकर्ता को चौकीदार की यूनीफॉर्म पहनाई जाएगी और नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाया जाएगा। उसकी यूनीफॉर्म पर लिखा जाएगा चौकीदार प्योर है,जीतना श्योर है। वहां पर बड़ी सी केतली में चाय भी लाई जाएगी। मंडल पर मौजूद सभी लोगों को चाय पिलाई जाएगी।
मोदी सिखाएंगे बूथ जीतने के गुर : 
ये कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत आयोजित किया जा रहा है। पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने के गुर सिखाएंगे। लोकसभा चुनाव की रणनीति के तहत बूथ के कार्यकर्ताओं की भूमिका और उनके महत्व को समझाया जाएगा। संवाद के जरिए मोदी ये जानने की कोशिश भी करेंगे कि आखिर प्रदेश की राजनीतिक नब्ज क्या कहती है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद इस कितना प्रभाव लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा। मोदी हार से निराश कार्यकर्ताओं में जीत का जोश भी भरेंगे।
प्रधानमंत्री बूथ के कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनको जीत का मंत्र देंगे, इस आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं, हर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है, २२ तारीख तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। 
– राजपाल सिंह सिसोदिया प्रदेश प्रवक्ता,भाजपा –
Manthan News Just another WordPress site