307 Temporary Redirect


nginx
Breaking News

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव

Jyotiraditya Scindia : भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

भोपाल। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल ने ही उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल से दिल्ली चले गए थे। इसके बाद वे लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में ही थे। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद ग्वालियर में उनके क्षेत्र में समर्थक उनके आने की प्रतीक्षा में थे।

गौरतलब है कि भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर नहीं आए थे। उपचुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के लिए भी समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान उनका स्वास्थ ठीक था, वे इस दौरान फोन से अपने समर्थकों के साथ संपर्क बनाए हुए थे। एक दिन पहले ही उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी कोरोना जांच की गई जो पॉजिटिव निकली।

बताया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके पूरे परिवार की स्वास्थ जांच की गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे कैसे इसकी चपेट में आ गए।

Check Also

दतिया में_अहिरवार समाज , जाटव समाज , दोहरे समाज का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, नरोत्तम मिश्रा के सामने सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन*

🔊 Listen to this *दतिया में_अहिरवार, जाटव, दोहरे समाज का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, नरोत्तम मिश्रा …