फिजिकल पुलिस की दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार।
शिवपुरी 14 अक्टूबर 2026 poonam purohit
जिले में आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए अवैध पटाखों के निर्माण, विक्रय और परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी के चलते थाना फिजिकल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 660 देशी पटाखों के साथ आरोपी देवेन्द्र केवट (पुत्र नेपाल सिंह केवट, निवासी पारसोल, थाना ईशागढ़, जिला अशोकनगर) को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जब्त की गई सामग्री की कीमत लगभग 20,000 रुपये आंकी गई है।
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचैन डोलकर भूटिया द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध पटाखों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर फिजिकल थाना प्रभारी अविनाश राठौड़ और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। पकड़े गए व्यक्ति के पास मौजूद कट्टों की तलाशी लेने पर उनमें हाथ से बने देशी बड़े पटाखे मिले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की है। और सभी पटाखों को जब्त कर लिया गया है।
Manthan News Just another WordPress site