Breaking News

विजयदशमी के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउण्ड शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं जिला कलेक्टर शिवपुरी श्री अर्पित वर्मा की उपस्थिति में अस्त्र-शस्त्र और वाहनों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया।

विजयदशमी के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउण्ड शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं जिला कलेक्टर शिवपुरी श्री अर्पित वर्मा की उपस्थिति में अस्त्र-शस्त्र और वाहनों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया।

*फिजिकल थाना सहित जिले के सभी थानों एवं चौकियों द्वारा भी विधि विधान से शस्त्र एवं वाहन पूजन कराया गया।*

शिवपुरी 20 अक्टूबर 2026

विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाईन के साथ फिजिकल थाना सहित सभी थाना, चौकियों में अस्त्र-शस्त्र और वाहनों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। पुलिस के परेड ग्राउण्ड में शस्त्रों का पूजन पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, जिला कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, माननीय विधायक पोहरी श्री कैलाश कुशवाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर. डी प्रजापति, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, लाईन सूबेदार तथा शहर के थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस बल की उपस्थिति में दशहरे के पावन पर्व मनाया गया एवं पुलिस लाईन शिवपुरी में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया गया।
असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजयादशमीं पर्व पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी, कलेक्टर शिवपुरी एवं पधारे हुये अथितियों द्वारा पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जिले वासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्घि एवं खुशहाली की कामना की। दशहरे के पर्व पर शस्त्र पूजन की परंपरा है, ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भी काम किया जाता हैं, उसमें विजय यानी सफलता मिलती है। परंपरा का निर्वहन करते हुए शस्त्र पूजन में सर्वप्रथम रक्षित केंद्र में रखे आर्म्स, एम्युनेशन का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद वाहनों की पूजा की गयी। इसी प्रकार शिवपुरी फिजिकल थाना, वामौरकलॉ थाना, सहित सभी थाना, चौकियों में उपलब्ध आर्म्स एम्युनेशन की पूजा की गई। शस्त्र पूजन में विशेष तौर पर रक्षित केंद्र तथा थाना, चौकियों में उपलब्ध आर्म्स, एम्युनेशन तथा शस्त्र स्वरूप वाहनों की साफ-सफाई कर पूजन किया जाता है।

Check Also

फिजिकल पुलिस की दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार।

फिजिकल पुलिस की दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार। ​शिवपुरी …