Breaking News

SC-ST ऐक्ट का विरोध: सीएम शिवराज तक पहुंची आंच, रथ पर पथराव

भोपाल 
केंद्र सरकार द्वारा एससी-एसटी ऐक्ट में किए गए संशोधन के विरोध का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों से लेकर बड़े नेताओं तक के घेराव के बाद अब इस विरोध की आंच प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान  तक पहुंच गई है, जिनके रथ पर रविवार रात को पथराव किया गया। 
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान जन आर्शीवाद यात्रा  पर निकले हैं, जहां रविवार को सीधी जिले के चुरहट में उनके रथ पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। हालांकि इस पथराव में किसी को भी चोट नहीं पहुंची है और मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। सीएम जिस गाड़ीनुमा रथ में सवार थे, उसके शीशे जरूर चटक गए। 

Check Also

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, सांप्रदायिक या भड़काऊ पोस्ट करने, लाइक व शेयर करने पर प्रतिबंध* *कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश*

*सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, सांप्रदायिक या भड़काऊ पोस्ट करने, लाइक व शेयर करने पर प्रतिबंध* …