Breaking News

हमारे संगठन की प्राथमिक ईकाई मतदान केंद्र-सुहास भगत*

(सदस्यता अभियान संगठन पर्व को लेकर भाजपा की जिला बैठक संपन्न)
*हमारे संगठन की प्राथमिक ईकाई मतदान केंद्र-सुहास भगत*
*सदस्यता अभियान संगठन का आधार – शैलेंद्र बरूआ*
शिवपुरी-() शांतिकाल में बहाया हुआ पसीना युद्धकाल में सुखद परिणाम देता है, यह हमारे महापुरूषों ने कहा है, हम इस शांतिकाल में पसीना बहाने के लिए तैयार हो जाएं, तो और ज्यादा भारतीय जनता पार्टी को फायदा होगा। कार्यकर्ता बंधुओं से निवेदन है कि पार्टी के सदस्यता के इस संगठन पर्व को रोचकता के साथ लें और उसे पूर्ण सफलता की ओर पहुचाएं। उक्त बात संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने आज  भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित बैठक में कही।
बैठक का शुभारंभ भाजपा के संस्थापक सदस्यो के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया।
श्री भगत ने कहा कि सदस्यता के समय हम चुनाव के परिणाम का अध्ययन करते हैं, और उन जगहों को चिन्हित भी कर सकते हैं, जहां हम ज्यादा से ज्यादा सदस्य बना सकते हैं। आज भाजपा की सभी गतिविधियां ग्राम केंद्र और नगर केंद्र पर संचालित होती हैं। आज हमारे संगठन की प्राथमिक ईकाई मतदान केंद्र हैं।
उन्होंने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि 6 जुलाई को पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ होगा। विशेष अभियान 2 चरणों में संपन्न होगा। पहला चरण 7 से 10 जुलाई के बीच होगा जिसमें पार्टी के सभी प्रकोष्ठ रचना बनाकर अभियान को गति देंगे। दूसरा चरण 9 से 11 अगस्त के बीच होगा, जिसमें रोड शो एवं प्रचार-प्रसार कर,  स्टॉल लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को भोपाल में प्रदेश स्तरीय एवं 15 से 20 जुलाई के बीच जिला स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित होगी। 21 से 30 जुलाई तक सदस्यता अभियान के विस्तारकों का शक्ति केन्द्रों पर प्रवास होगा। उन्होंने बताया कि 1 से 10 सितंबर के बीच सक्रिय सदस्यता का सत्यापन होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र बरूआ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें अभूतपूर्व सफलता हासिल हुई है। इस चुनाव के परिणामों का बारीक विश्लेषण करके हमें सदस्यता अभियान चलाना है। मंडल और बूथ के लिए विशेष योजना बनायें। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन के विस्तार के लिए है और हमें यह ध्यान रखना है कि इस अभियान में कोई समाज, कोई वर्ग और कोई क्षेत्र छूट न जाए। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव से पहले हमारे संगठन ने 50 फीसदी से ज्यादा वोट प्राप्त करने का लक्ष्य तय किया था। हमने देश के 224 लोकसभा क्षेत्रों में 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए। हमें हर बूथ को ऐसा ही बनाना है। सदस्यता अभियान में इस बात का ध्यान रखें, जब भी, जो भी चुनाव हो, तो हमारा कोई बूथ कमजोर न रहे।
बैठक में स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत और वरिष्ठों के मार्गदर्शन से इस लोकसभा चुनाव में हमें भारी बहुमत मिला है। हमें संपूर्णता प्राप्त करने के लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत की पराकाष्ठा करनी है।
ऑनलाइन सदस्यता को लेकर आईटी विभाग के जिलासंयोजक श्री गणेश धाकड़ ने प्रजेन्टेशन दिया। बैठक का संचालन महामंत्री श्री ओमप्रकाश शर्मा गुरु ने एवं आभार सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी श्री राजू बाथम ने किया
इस अवसर पर विधायक श्री वीरेंद्र रघुवंशी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री नरेन्द्र विरथरे,श्री धैर्यबर्धन शर्मा,श्री सुरेन्द्र शर्मा,श्री ओमप्रकाश खटीक,श्री प्रहलाद भारती,देवेंद्र जैन,कामताप्रसाद बेमटे,  श्री अजीत जैन,श्री रमेश खटीक,श्री अशोक खण्डेलवाल,श्री हेमन्त ओझा,श्री तेजमल सांखला,श्री सरोज धाकड़,श्री मति लक्षमी जाटव, श्रीमती वीनू शर्मा,श्रीमती विभा रघुवंशी श्रीमती सरोज धाकड़,,श्री पृथ्वी राज जादौन,श्री शिवसिंह यादव,श्री अमित भार्गब, श्री गणेश धाकड़,डॉ राकेश राठौर,श्री बलवीर सिंह चौहान,श्री ओमी जैन,श्री धनपाल सिंह यादव,श्री मुकेश चौहान,भानु दुबे सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उवास्तिथ रहे।
*बॉक्स* –
*सदस्यता अभियान को लेकर मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी घोषित* सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी श्री राजू बाथम ने संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र बरुआ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी की सहमति से संगठन पर्व सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए जिले के सभी मंडलों में मंडल के प्रभारी एवं सह प्रभारी घोषित किए जिसमें नगर मंडल प्रभारी श्री हेमंत ओझा सह प्रभारी डॉ राकेश राठौर ग्रामीण मंडल प्रभारी श्री जंडेल सिंह गुर्जर सह प्रभारी श्री महेश धाकड़ खोड् मंडल प्रभारी श्री राज नारायण गुप्ता सह प्रभारी श्री नवीन भार्गव कोलारस प्रभारी डॉ मंगल सिंह कुशवाहा सह प्रभारी डॉ केसरी धाकड़ रन्नौद प्रभारी श्री बलवीर सिंह चौहान सह प्रभारी उमेश शर्मा नेगमा बदरवास प्रभारी श्री नरेंद्र यादव सह प्रभारी श्री देवेंद्र धाकड़ पिछोर प्रभारी श्री रामेन्द्र गुप्ता सह प्रभारी श्रीमती ज्योति धर्मेंद्र  खनियाधाना प्रभारी श्री गजराज लोधी सह प्रभारी श्री रहीस यादव बामोरकला प्रभारी श्री सुग्रीव यादव सह प्रभारी श्री दीपक दुबे करैरा प्रभारी श्री पवन लोधी सह प्रभारी श्री रणवीर सिंह बैंस नरवर प्रभारी श्री नवल सिंह गुर्जर सह प्रभारी श्री संतोष शर्मा दिनारा प्रभारी श्री मुकेश कंथ
रिया सह प्रभारी श्री कैलाश लोधी पोहरी प्रभारी श्री दिनेश जाटव सह प्रभारी श्री प्रकाश धाकड़ ग्वालिपूरा बैराड् प्रभारी श्री नरोत्तम रावत सह प्रभारी श्री धीरज व्यास सतनवाड़ा प्रभारी श्री जगदीश रावत सह प्रभारी डॉ मंगल सिंह धाकड़ को नियुक्त किया है।

Check Also

राजनीतिक नियुक्तियां: ज्योतिरादित्य सिंधिया की जिद, 5 पद तो देने होंगे

🔊 Listen to this MP Political Appointments: एमपी बीजेपी नगर निकायों में एल्डरमैन की पहली …