Breaking News

दतिया में भाजपा का बढ़ता कुनबा, भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित दो दर्जन ने ली भाजपा की सदस्यता

*दतिया में भाजपा का बढ़ता कुनबा, भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित दो दर्जन ने ली भाजपा की सदस्यता*

*डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कराया भाजपा में शामिल*

भोपाल/ 1 जून 2026

दतिया। दतिया की राजनीति में भाजपा लगातार अपना जनाधार मजबूत करती नजर आ रही है। सोमवार को कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं सहित करीब दो दर्जन लोगों ने भोपाल स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
डॉ. मिश्रा ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें भाजपा का पटका पहनाया और कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना से चलने वाला परिवार है।
भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के केवलारी निवासी रामेंद्र गुर्जर, अजय गुर्जर, बड़ौनी के हर्ष गुप्ता, हरेंद्र राणा समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके अलावा नवनीत दुबे, श्यामजी गुर्जर, धर्मेंद्र दांगी, ब्रजेंद्र यादव, सूरज कुशवाहा, राघवेंद्र कमरिया, अरविंद यादव, अमित पुरोहित, पवन पटेल, जितेंद्र यादव और सत्यप्रकाश नामदेव ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया क्षेत्र में लगातार हो रही सदस्यता ग्रहण की घटनाएं भाजपा के संगठनात्मक विस्तार का संकेत हैं। वहीं कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। दतिया में भाजपा का बढ़ता कुनबा आगामी राजनीतिक समीकरणों पर असर डाल सकता है।

Check Also

भ्रूण लिंग परीक्षण कानूनी अपराध, प्रभावी निगरानी के साथ हो सख्त कार्रवाई- कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा* *पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत गठित सलाहकार समिति की बैठक संपन्न*

🔊 Listen to this *समाचार* *भ्रूण लिंग परीक्षण कानूनी अपराध, प्रभावी निगरानी के साथ हो …