Breaking News

दतिया के यतेंद्र सिंह गुर्जर ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं दतिया के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना की उपस्थिति में पार्टी में हुए शामिल*

*दतिया के यतेंद्र सिंह गुर्जर ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं दतिया के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना की उपस्थिति में पार्टी में हुए शामिल*

​भोपाल ।  दतिया मैं क्षेत्र के सक्रिय जनप्रतिनिधि यतेंद्र सिंह गुर्जर ने विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा की रीति-नीति और विकास कार्यों में अपनी आस्था व्यक्त की।

यतेंद्र सिंह गुर्जर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा एवं दतिया के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंसाना
की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने यतेंद्र सिंह गुर्जर का पार्टी में स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

भाजपा में शामिल होने वाले यतेंद्र सिंह गुर्जर का राजनीतिक अनुभव काफी लंबा रहा है। वे पूर्व में तीन बार बसपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं, इसके अलावा वे दतिया कृषि मंडी में पूर्व मंडी उपाध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहकर सेवाऐं दे चुके हैं। वर्तमान में वे सरपंच के दायित्व का निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
​सदस्यता के दौरान ​भाजपा जिला मंत्री भानू ठाकुर, ​नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अहिरवार ​किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामअनुग्रह गुर्जर, ​धर्मेंद्र गुर्जर,​सिद्धार्थ उपाध्याय मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने यतेंद्र सिंह गुर्जर के पार्टी में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त किया और इसे आगामी समय में संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Check Also

नगर पालिका का बड़ा कदम: 24 हजार लीटर के ‘महा-टैंकरों’ से भरेगा फिजिकल सम्पवेल, दूर होगी पानी की किल्लत

🔊 Listen to this नगर पालिका का बड़ा कदम: 24 हजार लीटर के ‘महा-टैंकरों’ से …