Breaking News

विष्णु मंदिर के पास युवतियों से मारपीट करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विष्णु मंदिर के पास युवतियों से मारपीट करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

​शिवपुरी 2 अक्टूबर 2026 । विष्णु मंदिर के पास छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो युवतियों के साथ मारपीट करने के मामले में थाना फिजिकल पुलिस ने दूसरे फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

​गौरतलब है कि गत 25 अक्टूबर 2026 की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक विष्णु मंदिर के पास दो युवतियों के बाल पकड़कर मारपीट करते नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आते ही थाना फिजिकल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 04 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यांगचैन डोलकर भूटिया ने आरोपियों के खिलाफ सख्त  निर्देश दिऐ थे जिसके फलस्वरूप थाना प्रभारी फिजिकल निरीक्षक अविनाश राठौड़ द्वारा मामले में तत्काल 26 अक्टूबर को ही एक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने आज 2 नवंबर 2026 को दूसरे आरोपी बृजमोहन गुर्जर (उम्र 32 वर्ष) पुत्र सोवरन गुर्जर, निवासी वेयरहाउस रोड, हैलीपैड बाउंड्री के सामने, भोले बाबा के मंदिर के पास, लुधावली (थाना देहात, जिला शिवपुरी) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य दो फरार आरोपी की भी जल्द गिरफ्तारी की फिजिकल पुलिस द्वारा बात कही है

Check Also

शिवपुरी जिले के फिजिकल थाने में स्थानीय जनों ने देखा राष्ट्रीय एकता परेड 2026 का सीधा प्रसारण।

शिवपुरी जिले के फिजिकल थाने में स्थानीय जनों ने देखा राष्ट्रीय एकता परेड 2026 का …