Shivpuri Madhya PradeshPublished on: Oct 31, 2026 at 16:25
गहोई वैश्य महिला महासभा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामगोपाल छिरोलिया उर्फ डल्लू भैया,एवं राष्ट्रीय मंत्री श्री दीपक सावला एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमति सुनीता गंधी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ सुनीता नौगरैया,मंत्री मनोरमा पिपरसनिया, कोषाध्यक्ष शोभा कठल जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुवात हुई गहोई वैश्य महिला सभा की राष्ट्रीय बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों—बुंदेलखंड, महाकौशल, मालवा, चंबल सहित अनेक जिलों एवं तहसीलों से पदाधिकारी एवं महिला प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।सभी अतिथियों का पारंपरिक सम्मान किया गया।,जहा पर श्रीमती रिंकल सेठ जिनको अ. भा ग वैश्य महासभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प.स.प्र. की जिम्मेदारी दी गई अशोकनगर से कुल तीन पदाधिकारी चुने गए जिसमें राष्ट्रीय संस्कृति मंत्री श्रीमती मंजू नौगरैया,एवं कैलाश नौगरैया जी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है,जबलपुर में अशोकनगर से एक सैकड़ा फॉर्म भरकर श्रीमति रिंकल सेठ जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सौंपे,
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गांधी द्वारा संगठन की एकता,समन्वय और सम्मान की भावना को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया गया। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पारिवारिक समन्वय प्रकल्प) श्रीमती रूबी गुप्ता (रिंकल सेठ) ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के सभी क्षेत्रों—बुंदेलखंड, चंबल, मालवा, महाकौशल सहित प्रत्येक जिले एवं तहसील में आयोजित बैठकों में राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के बीच समन्वय बनाए रखना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि वर्षभर आयोजित होने वाले समाज के प्रमुख चार पर्वों एवं महत्वपूर्ण बैठकों में संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी आमंत्रित कर उनके मार्गदर्शन से कार्य करना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष हर स्थान पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकतीं, इसलिए राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी उनकी उपस्थिति एवं संगठन की भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं।
उद्बोधन में यह भी कहा गया कि यदि मंच पर स्थान सीमित हो तो क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों को मंच पर स्थान दिया जाए तथा अन्य सभी पदाधिकारियों का उनके पद के साथ परिचय कराकर समाज के बीच सम्मानित किया जाए। इससे प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान मिलेगा, नए लोगों में समाज सेवा के प्रति प्रेरणा बढ़ेगी तथा संगठन में एकता, समरसता और आपसी विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सभी क्षेत्रों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा भविष्य में समाजहित के कार्यों को मिलकर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
Manthan News Just another WordPress site