शिवपुरी कोतवाली में सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर स्कूली बच्चों सहित पुलिस अधिकारीयों एवं स्टाफ ने देखा ‘एकता परेड’ का लाइव प्रसारण
शिवपुरी 31 अक्टूबर 2026
। स्वतंत्र भारत के शिल्पकार और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को शिवपुरी कोतवाली परिसर में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया गया। इस दौरान कोतवाली परिसर में गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) से प्रसारित ‘राष्ट्रीय एकता परेड-2026’ का सीधा लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसे स्कूली बच्चों, पुलिस अधिकारियों और कोतवाली स्टाफ ने मिलकर देखा।
इस अवसर पर विद्यापीठ स्कूल के छात्र-छात्राओं सहित नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) सचिन छुर्वे, रक्षित निरीक्षक (आरआई) अनिल कवरेती और कोतवाली थाना प्रभारी पुनीत वाजपेयी तथा कोतवाली थाना व पुलिस लाइन का समस्त स्टाफ प्रमुख रूप से मौजूद रहा।
Manthan News Just another WordPress site