शिवपुरी जिले के फिजिकल थाने में स्थानीय जनों ने देखा राष्ट्रीय एकता परेड 2026 का सीधा प्रसारण।

शिवपुरी 31 अक्टूबर 2026 । पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के पालन में शनिवार को जिले भर के सभी पुलिस थानों में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता का संदेश देना तथा युवाओं और आमजनों के भीतर देशप्रेम की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

इसी क्रम में शहर के फिजिकल थाना परिसर में पुलिस प्रशासन की ओर से एक बड़ी स्क्रीन (एलईडी) की व्यवस्था की गई थी। इस बड़ी स्क्रीन के माध्यम से गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित भव्य ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित , स्थानीय नागरिकों और बच्चों ने बड़ी उत्सुकता और उत्साह के साथ इस परेड का लाइव प्रसारण देखा।

इस दौरान फिजिकल थाना प्रभारी अविनाश सिंह राठौड़ ने उपस्थित स्थानीय जनो को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, उनके उच्च आदर्शों और स्वतंत्र भारत के एकीकरण में दिए गए उनके ऐतिहासिक योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
Manthan News Just another WordPress site