Breaking News

चुनाव में कर्मचारी की छोटी सी गलती भी क्षमा नहीं होगी: निर्वाचन आयुक्त 

भोपाल। चुनाव ( ELECTION ) में छोटी सी गलती भी क्षमा नहीं की जायेगी। चुनाव में सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें। राज्य निर्वाचन आयुक्त ( State election commissioner ) श्री बसंत प्रताप सिंह ( Mr. Basant Pratap Singh ) ने यह बात विभिन्न जिलों के ई-गवर्नेंस मैनेजर, लोक प्रबंधकों और डाटा एन्ट्री ऑपरेटर की ट्रेनिंग में कही। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि निर्वाचन के दौरान विकास खण्ड स्तर पर सुविधा केन्द्र बनाये जायेंगे। इन केन्द्रों के माध्यम से चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों और मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा।
अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फार्म भरने की सुविधा / Candidates facilitates filling the online form
श्री सिंह ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन-पत्र ( Nominations ) ऑनलाइन भरने की सुविधा दी गयी है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा अभी तक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी नहीं दी गयी है। श्री सिंह ने बताया कि अधिसूचना जारी करने से चुनाव परिणाम घोषित होने तक की प्रक्रिया ऑनलाइन की गयी है। उन्होंने कहा कि पूरे ध्यान से ट्रेनिंग लें, जिससे प्रक्रियात्मक त्रुटि नहीं हो।
आयोग की सचिव श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ( Mrs. Sunita Tripathi ) ने कहा कि ट्रेनिंग के दौरान जो भी बातें समझ में नहीं आयें, उन्हें पुन: पूछें। उन्होंने कहा कि शंकाओं का समाधन जरूर करें। उप सचिव श्रीमती अजीजा सरशार जफर ने आई.टी. के क्षेत्र में आयोग द्वारा किये गए नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने आयोग के अन्य कार्यों के बारे में भी बताया। आई.टी. कंसलटेंट श्री दीपक नेमा ने ऑलिन, आई.ई.एम.एस., आई.पी.आई.एस., ‘चुनाव’ मोबाइल एप, ई.व्ही.एम. ट्रेकिंग और मॉनीटरिंग सिस्टम सहित अन्य विषय की जानकारी दी। इस दौरान उप सचिव श्री राकेश श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आयोग में 2 मार्च को नर्मदापुरम, भोपाल, शहडोल, जबलपुर और सागर संभाग के ई-गवर्नेंस मैनेजर और अन्य आई.टी. एक्सपर्ट को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Check Also

नवदुर्गा महोत्सव के सप्तम दिवस पर VHP ने रचा इतिहास

*विश्व हिंदू परिषद, अशोकनगर* Oct 18, 2026 at 14:52 *नवदुर्गा महोत्सव के सप्तम दिवस पर …