Breaking News

पटवारी के लिए अजा वर्ग अभ्यर्थियों की विशेष भर्ती, 28 जुलाई तक ऐसे कर सकते हैं आवेदन

भोपाल। पटवारी पद के लिए आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ने विशेष भर्ती अभियान चलाया है। इसके लिए 28 जुलाई तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं। इस पद के लिए विशेष तौर पर आदिम जनजाति, सहरिया, बैगा एवं भारिया जनजाति के अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी उपरोक्त जनजाति का हो, मप्र का मूल निवासी हो, मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से स्नातक होना चाहिए। इसके अलावा इस पद के लिए हायर सेकंडरी उर्त्तीण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, उनके आवेदनों पर विचार तब किया जाएगा जब स्नातक अभ्यर्थी नहीं मिलेंगे। उन्हें पांच वर्ष के भीतर स्नातक करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी सीपीसीटी उर्त्तीण हो यदि सीपीसीटी उर्त्तीण नहीं है तो 5 वर्ष के भीतर यह परीक्षा उर्त्तीण करनी होगी। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल www.mponline.gov.in पर उपलब्ध होंगे।

Check Also

नवदुर्गा महोत्सव के सप्तम दिवस पर VHP ने रचा इतिहास

*विश्व हिंदू परिषद, अशोकनगर* Oct 18, 2026 at 14:52 *नवदुर्गा महोत्सव के सप्तम दिवस पर …