Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘एक पेड़ माँ के अभियान के तहत पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम ने रोपा पौधा।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘एक पेड़ माँ के अभियान के तहत पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम ने रोपा पौधा।

​दतिया: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दतिया जिला अस्पताल परिसर स्थित ‘मोदी वाटिका’ में प्रकृति संरक्षण का एक सराहनीय संदेश दिया गया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल के तत्वावधान में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आयोजन किया जिसमें पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम ने शामिल होकर पौधा रोपण किया
इस अवसर पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने पौधारोपण को महत्वपूर्ण बताया उन्होंने कहॉ रोपित किए गए ये पौधे आने वाले समय में न केवल स्वच्छ वायु प्रदान करेंगे, बल्कि क्षेत्र में हरियाली और खुशहाली का आधार भी बनेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहॉ कि पर्यावरण का संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। एक पेड़ माँ के नाम मुहिम नागरिकों को प्रकृति के साथ जुड़ने कि पहल है।
​इस अवसर पर कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …