Breaking News

प्रांतीय राजपत्रित पशुचिकित्सक संघ, इंदौर इकाई का चुनाव एवं कार्यकारिणी का गठन

इंदौर -प्रांतीय राजपत्रित पशुचिकित्सक संघ, इंदौर इकाई का चुनाव एवं कार्। प्रांतीय राजपत्रित पशुचिकित्सक संघ, इंदौर इकाई के चुनाव का आयोजन होटल कंचन तिलक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। चुनाव प्रक्रिया में संघ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुये अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष , मीडिया प्रभारी का चयन किया। डॉ विवेक शर्मा अध्यक्ष, डॉ . आशीष मिश्रा सचिव एवं डॉ. ज्योति कुरील कोषाध्यक्ष , डॉ. दिव्या तिवारी को मीडिया प्रभारी निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रकिया में डॉ. गोल्डी जोशी स्टेट कन्वीनर महिला विंग,पर्वेक्षक डॉ टी के शिंदे, संरक्षक उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ डी .आर .पाटिल की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के हितों, पशुचिकित्सकों की समस्याओं एवं अधिकारों के लिए पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

 

मीडिया प्रभारी डॉ. दिव्या तिवारी ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी द्वारा पशुचिकित्सकों के कल्याण, विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन तथा सदस्यों के हितों से जुड़े विषयों को उचित मंच पर प्रभावी ढंग से रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही, संघ की एकता एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

 

इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की गईं तथा विश्वास व्यक्त किया गया कि नवीन कार्यकारिणी संघ के कार्यों को गति प्रदान करेगी। इस कार्यक्रम में अन्य पद उपाध्यक्ष डॉ सीबी नगर, डॉ रश्मी खंडेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ संतोष शुक्ला, सह सचिव डॉ. सुनीता बाघेला, सह मीडिया प्रभारी डॉ.आदेश कुमार , सांस्कृतिक सचिव डॉ. नेहा वास्केल, सह सांस्कृतिक डॉ. रामकेश यादव का पद दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ. अमृत लाल शर्मा की सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई सम्मान , नवनियुक्त पदोन्नत प्रथम श्रेणी डॉ. हेमंत वेलेंकर, डॉ उत्तम यादव, डॉ. पन्ना लाल पवार, डॉ .रमेश चन्द्र पांचाल का सम्मान किया गया।

Check Also

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, सांप्रदायिक या भड़काऊ पोस्ट करने, लाइक व शेयर करने पर प्रतिबंध* *कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश*

*सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, सांप्रदायिक या भड़काऊ पोस्ट करने, लाइक व शेयर करने पर प्रतिबंध* …