Breaking News

बदरवास पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

बदरवास पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

​बदरवास (शिवपुरी) | 14 अक्टूबर 2026 पूनम पुरोहित 
​शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती यंगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए गए है निर्देशों के तहत बदरवास थाना पुलिस को बडी सफलता मिली है। पुलिस ने नेशनल हाईवे सर्विस रोड ग्राम मांगरोल पुल के पास से हाथ भट्टी की बनी अवैध देशी कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार
बदरवास थाना प्रभारी नवीन यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि नेशनल हाईवे सर्विस रोड ग्राम मांगरोल पुल के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की केनों में अवैध देशी कच्ची शराब भरकर बेच रहा है।
​सूचना मिलते ही अति. पुलिस अधीक्षक श्री आर.डी. प्रजापति एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी नवीन यादव द्वारा तत्काल पुलिस टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी गई।
​पुलिस टीम ने मौके से आरोपी मदन उर्फ मदनलाल (उम्र 30 साल), पुत्र नन्दराम भील आदिवासी, निवासी बड़ेरा थाना कोलारस जिला शिवपुरी को हिरासत में लिया।
​तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की दो केनों में 30-3 0 लीटर (कुल 60 लीटर) अवैध देशी कच्ची शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपये बताई गई है। वैध लाइसेंस या दस्तावेज न होने पर पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 350/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
​

Check Also

शिवपुरी में बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम का पुतला दहन

शिवपुरी में बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम का पुतला दहन जेएनयू …