Breaking News

पूर्व मंत्री ने पैर छुने से रोका , जनता के बीच बोले मुझे नेता नहीं अपना बेटा समझे

भोपाल:-मध्यप्रदेश की सियासत में चरणवंदना का मुद्दा गर्म है। प्रदेशसरकार में मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर द्वारा ज्योतिराज्य सिंधिया के चरणों में दण्डवत होकर प्रणाम करने के बाद लगातार, कई तस्वीरें इस तरह के सामने आई हैं जिसको देखकर सवाल भी उठे। इस बीच जनता के बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा जी की सुहजता सुर्खियों में आ गई। जब एक बुजुर्ग ने बीजेपी नेता के पैर छुए तो उन्होंने इसके लिए माना करते हुए कहां मुझे नेता नहीं अपना बेटा समझिये इस दौरान उन्होने सभी को पेैर न छूने की बात कही।
दरअसल, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया पहुंचे थे जहां कई लोग अपनी समस्याओ को लेकर उनसे मिले। इस दौरान लोगों ने उन्हें अपने परेशानियों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा, तभी कई लोगों ने उनके पैर छूने का प्रयास किया जिस पर नरोत्तम मिश्रा ने तत्काल उन्हें रोका ओर कहा आप पैर न छुएं मुझे नेता नहीं अपना बेटा सही समझे। वही उन्होंने कहा किसी को भी पैर छूने की जरूरत नहीं है नरोतम मिश्रा ने जनता के बीच एक अच्छा संदेश देने की कोशिश की, जिसको लेकर उनसे मिलने आए लोग भी खुश हो गए।
जब भी कोई पीड़ित व्यक्ति नेता के पास अपनी समस्या लेकर पहुंचता है तो उनके पैर छु लेता है, ऐसी तस्वीरें अक्सर देखी जाती हैं वही समर्थक भी अपने नेताओं की चरणवंदना करते नजर आते हैं इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं इस बीच नरोत्तम मिश्रा ने यह साफ कर दिया है वे कि इस तरह कि चरणवंदना के खिलाफ हैं

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …