Breaking News

बदरवास पुलिस ने 153 लीटर अवैध शराब और अर्टिका कार जब्त की, आरोपी गिरफ्तार

बदरवास पुलिस ने 153 लीटर अवैध शराब और अर्टिका कार जब्त की, आरोपी गिरफ्तार

​शिवपुरी, 3 नवंबर 2026: शिवपुरी जिले की बदरवास थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ एक अर्टिका कार भी जब्त की है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक (SP) यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशों पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

​बदरवास थाना प्रभारी नवीन यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सेसईखुर्द की ओर एक अर्टिका कार में बड़ी मात्रा में देशी शराब परिवहन की जा रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुचकर अर्टिका कार को चेकिंग के लिए रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमें से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान, कार चालक ने अपना नाम हीरा कुशवाह (26 वर्ष), निवासी ग्राम निजामपुर, चौकी मगरौनी, थाना नरवर बताया।

​पुलिस ने कार से देशी प्लेन शराब की 12 पेटियाँ और मसाला शराब की 05 पेटियाँ, कुल 850 क्वार्टर (लगभग 153 लीटर) बरामद कीं, जिनकी कुल कीमत लगभग 90,000 रुपये बताई गई है। आरोपी के पास शराब परिवहन का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने मौके से अवैध शराब और लगभग 10 लाख रुपये कीमत की अर्टिका कार को जब्त कर लिया साथ ही आरोपी हीरा कुशवाह के खिलाफ बदरवास थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे तत्काल  कोलारस न्यायलय में  पेश किया ।

Check Also

शिवपुरी कोतवाली में सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर स्कूली बच्चों सहित पुलिस अधिकारीयों एवं स्टाफ ने देखा ‘एकता परेड’ का लाइव प्रसारण

शिवपुरी कोतवाली में सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर स्कूली बच्चों सहित पुलिस अधिकारीयों …