शिवपुरी में मामूली विवाद पर मारपीट घर के सामने से बाइक हटाने कहने पर पिता-पुत्र ने की गाली-गलौज और मारपीट, मामला दर्ज सीसीटीवी विडियो भी आया सामने
शिवपुरी 4 नवम्बर 2026
शहर के द्वारिका पुरी कॉलोनी में घर के सामने से मोटरसाइकिल हटाने को कहने पर उपजे विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार राहुल नामदेव और उसके पिता भूरा उर्फ मदन नामदेव ने मिलकर एक व्यक्ति और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार द्वारिका पुरी कॉलोनी निवासी पवन प्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रिचा शर्मा दिनांक 4 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2:15 बजे वे अपने घर के बाहर खड़े थे। उनके घर के दरवाजे के पास राहुल नामदेव की मोटरसाइकिल खड़ी थी।
पवन प्रकाश शर्मा ने जब राहुल नामदेव से अपनी गाड़ी निकालने के लिए मोटरसाइकिल हटाने को कहा, तो राहुल आगबबूला हो गया और गालियां देने लगा। विरोध करने पर राहुल अपने पिता भूरा उर्फ मदन नामदेव को वहां बुला लाया और दोनों मिलकर पवन प्रकाश शर्मा को गालियां देने लगे जब उन्होने गालियां देने से मना किया, तो दोनों ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से मारपीट कर दी। जिसका सीसीटीवी विडियो भी सामने आया है। बीच-बचाव करने आईं उनकी पत्नी रिचा शर्मा को भी राहुल नामदेव द्वारा थप्पड़ मार दिया।
पीड़ित की शिकायत और सीसीटीवी विडियो के आधार फिजिकल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता पुत्र पर मामला दर्ज कर किया है
Manthan News Just another WordPress site