Breaking News

दीपावली का उजियारा हर घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए : डॉ. नरोत्तम मिश्रा

दीपावली का उजियारा हर घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए : डॉ. नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, 7 नवंबर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखी, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना की है।

डॉ. मिश्रा ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देने वाला भारतीय संस्कृति का महापर्व है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के साथ जीवन में सकारात्मकता का प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रदेश का प्रत्येक घर सुख-समृद्धि से आलोकित हो, हर परिवार में आरोग्य, शांति और खुशहाली का वास हो तथा मध्यप्रदेश विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करे।

Check Also

शिवपुरी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 03 नवम्बर को विद्युत प्रदाय रहेगा बंद*

*शिवपुरी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 03 नवम्बर को विद्युत प्रदाय रहेगा बंद* शिवपुरी, 02 …