भौंती थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हत्या के 3 आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
भौंती / शिवपुरी 4 नवम्बर 2026
जिले के भौंती थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के एक मामले में महज 24 घंटे के भीतर सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
जानकारी के अनुसार बृजभान लोधी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी की मनोज लोधी, वीर सिंह लोधी और इंद्रपाल लोधी ने मिलकर सतेंद्र लोधी की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। भौंती पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की भौंती निरीक्षक घनश्याम भदौरिया ने मामले में मुखबिर की सूचना पर तीनों ही आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।
Manthan News Just another WordPress site