Breaking News

अखबार में छपे सरकार के विज्ञापन को लेकर डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर कसा तंज

दतिया -भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक नरोत्तम मिश्रा ने अखबार में छपे सरकार के विज्ञापन को लेकर कमलनाथ पर कसा तंज डॉ मिश्रा ने कहां आपका विज्ञापन आपको ही आईना दिखा रहा ।अगर रेत के अवैध उत्खनन पर रोक लगी है तो कंप्यूटर बाबा कैसे जा जाकर अवैध उत्खनन पकड़ रहे डाॅ मिश्रा यही नहीं रूके उन्होंने कहां आप के मंत्री ने ही माफी मांगी कि हम रेत का अवैध उत्खनन नहीं रोक पाए ।ड्रग माफिया मुक्त करने की बात आप कर रहे हो जबकि शराब से ही 4000 करोड रुपए अतिरिक्त वसूलने के लिए बनाई आपने नई आबकारी नीति। आप का दावा है कि महिलाएं सुरक्षित हैं जबकि मंत्री ही कह रहे हैं कि बाहर निकलने में डर लगता है। महिलाएं असुरक्षित हैं। शुद्ध के लिये युद्ध अभियान पूरे प्रदेश में वसूली का अभियान बन गया है। भोपाल का बड़ा व्यावसायी तो अपना व्यवसाय बंद करके ही भाग गया। कथनी और करनी का साफ अंतर बताता है यह विज्ञापन।

Check Also

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य मे छात्रों ने समझा पुलिस का कामकाज, एसएमएस पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया फिजिकल थाना का भ्रमण।

राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य मे छात्रों ने समझा पुलिस का कामकाज एसएमएस पीजी कॉलेज …