Breaking News

कवि सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर,बैठक में हुआ कार्य विभाजन।

होली पर एकता सदभाव का जाये संदेश,इस प्रयास में जुटे सभी।

शिवपुरी शिवपुरी हमेशा से शांति का टापू रहा है,आपसी सदभाव और भाईचारे की मिसाल हमेशा से शिवपुरी ने प्रस्तुत की है,इसी भाईचारे और आपसी प्रेम को प्रगाढ़ करने स्वस्थ मनोरंजन की दृष्टि से अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला शिवपुरी द्वारा स्वर्गीय बल्लभदास जी गोयल स्मृति पंचम अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक आशुतोष शर्मा ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में हर वर्ष एक संदेश प्रसारित करने की कोशिश की जाती है,स्वस्थ मनोरंजन के साथ समाज प्रदेश देश के हित मे संदेश प्रसारित करना इस आयोजन का मूल उद्देश्य होता है।इसी कवि सम्मेलन के निम्मित एक बैठक समिति सदस्यों की जल मंदिर मैरिज हाउस में रखी गयी।जिसमे बोलते हुए आशुतोष शर्मा ने कहा कि शिवपुरी में आपसी सदभाव को बढ़ावा मिले आपसी प्रेम लोगो के बीच बढ़े इस आयोजन का मूल उद्देश्य होगा।कवि सम्मेलन में हास्य व्यंग्य के अंतराष्ट्रीय कवि तेजनारायण बेचैन, वरिष्ठ हास्य व्यंग्य कवि साजन ग्वालियरी के साथ,श्रृंगार की कवियित्री शायदा कुरैशी, ओज कवि देवेंद्र आग इटावा अपना काव्य पाठ प्रस्तुत करेंगे।साथ ही स्थानीय कवि सुकून शिवपुरी व सत्तार शिवपुरी भी अपनी प्रस्तुति देंगे।शिवपुरी के वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान,होली पर अनूठे अंदाज से कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।स्वर्गीय बल्लभदास जी गोयल होली पर महामूर्ख कवि सम्मेलन आयोजित करते थे और 20 से अधिक वर्षो तक उनने इस परम्परा को बनाये रखा।उनके जाने के बाद साहित्य परिषद शिवपुरी ने अमन जी गोयल के सहयोग से इस परम्परा को पुनः प्रारम्भ किया है।इस बार वही महामूर्ख कवि सम्मेलन की तरह कवि सम्मेलन होगा,अपने तरह का अनूठा आयोजन हो इसी के लिए कुछ जिम्मेदारियों का बंटवारा करने के लिए बैठक आयोजित की गई।बैठक में अमन जी गोयल,राजेश गोयल,वैभव कबीर,राजकुमार चौहान, अजय जैन अविराम,दीपेश फड़नीष,अमन बिरथरे,नवीन शर्मा,अरमान घाबरी,दीपक भार्गव,आदि समिति सदस्य मौजूद रहे।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …