Breaking News

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

: इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

*शिवपुरी।* इनरव्हील क्लब ऑफ शिवपुरी ने जुलाई माह के प्रारंभ में ही सेवा और समर्पण की एक के बाद एक मिसाल पेश की। क्लब ने *’जीवन धारा’* के अपने ध्येय को सार्थक करते हुए चिकित्सा, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।

*डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, डायलिसिस मरीजों का बढ़ाया हौसला*
1 जुलाई को ‘डॉक्टर्स डे’ के अवसर पर क्लब की सदस्याएं जिला मेडिकल कॉलेज पहुँचीं। वहाँ उन्होंने डायलिसिस करा रहे मरीजों से आत्मीय मुलाकात की और उनकी जिम्मेदारी लेते हुए उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। सदस्याओं ने मरीजों को शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना का संबल दिया और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज की डीन/सीईओ डॉ. इला गुजरिया, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. आशुतोष चौरसिया, मेडिसिन विभाग की एचओडी डॉ. प्रीत निगोटिया, एसोसिएट प्रोफेसर मेडिसिन डॉ. रितेश यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिसिन डॉ. दिव्यांश गुप्ता, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. विकास त्यागी एवं असिस्टेंट हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. शुभांगी सिंह को सम्मानित किया गया। वहाँ मौजूद अन्य स्टाफ का भी सम्मान किया गया। क्लब की सदस्य एवं चिकित्सक डॉ. उमा जैन को उनके क्लिनिक पर पहुँचकर गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।

क्लब ने सभी चिकित्सकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आप दिन-रात जन सेवा कर मानव सेवा का पुण्य कार्य कर रहे हैं।” इनरव्हील क्लब अपने सभी कार्यों में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखता है। क्लब प्रकृति को नुकसान पहुँचाने वाली पॉलीथिन एवं प्लास्टिक बोतलों का उपयोग नहीं करता, बल्कि सम्मान स्वरूप ऑक्सीजन देने वाले पौधे भेंट करने की परंपरा निभाता है।

*नई टीम का शपथ ग्रहण, 23 सर्टिफिकेट से सम्मानित हुआ क्लब*
क्लब का गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। पूर्व अध्यक्ष अलका सांड द्वारा नई टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वर्ष 2026::27 के लिए संगम अग्रवाल को अध्यक्ष, रेनू गोयल को सचिव, मोना अग्रवाल को उपाध्यक्ष, स्मिता सिंघल को आईएसओ, राखी जैन को कोषाध्यक्ष एवं निधि गोयल को सीसी मनोनीत किया गया।

पूर्व अध्यक्ष वर्षा जैन व पूर्व सचिव स्मिता सिंघल ने अपने कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि जिला द्वारा क्लब को 23 सर्टिफिकेट बेहतर कार्यों की सराहना स्वरूप प्रदान किए गए हैं।

*बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल से की शुरुआत*
नवीन पदाधिकारियों ने पूरे जोश के साथ शपथ ली कि वे पूरी टीम को साथ लेकर क्लब के सेवा कार्यों को नई ऊँचाई देंगी। शपथ ग्रहण के दिन ही अध्यक्ष संगम अग्रवाल ने दो जरूरतमंद बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी कंप्यूटर एवं ऑफिस वर्क की फीस प्रदान की। ये बेटियाँ प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी।

अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगम अग्रवाल ने नवीन जिम्मेदारी लेते हुए सभी सदस्यों के सहयोग की अपेक्षा की और कार्यों को पूरे जज्बे के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। टीम ने *’मित्र भाव से, धर्म संस्कृति सभी भावों से मानव सेवा करते हुए क्लब की शान बढ़ाना इनर व्हील की प्रार्थना का सार है’* इस बात का ध्यान रखते हुए कार्य करने का संकल्प दोहराया।

*इन कार्यक्रमों में ये सदस्याएं उपस्थित रहीं:* संगम अग्रवाल, रेनू गोयल, स्मिता सिंघल, राखी जैन, वर्षा जैन, निधि गोयल, मोना अग्रवाल, नीतू गोयल, कुसुम गुप्ता, कविता बिंदल, प्रभा शर्मा, सुषमा अग्रवाल, रानी गोयल, सुधा गुप्ता, अलका सांड, ममता जैन, प्रवीणा बिंदल, सुनीता भंडाबत, आशु अग्रवाल, रश्मि जैन, सलोनी बिंदल, अंकिता गोयल

Check Also

दतिया की राजनीति में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका!

🔊 Listen to this दतिया की राजनीति में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका! बड़ोनी …