Breaking News

*15 अप्रैल को जन्मदिन नहीं मनाएंगे पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ट्विट कर दी जानकारी*

*शुभकामनाएं देने के बजाय सेवा के संकल्प में जुटे रहे*

भोपाल
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं दतिया विधायक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जन्म दिवस न मानने को लेकर ट्विट किया श्री मिश्रा ने लिखा मैं अपने सभी मध्यप्रदेश और देश के स्नेहीजनों और शुभचिंतकों से विनम्र अपील करना चाहता हूं कि 15 अप्रैल को मेरे जन्मदिन के अवसर पर बैनर पोस्टर,होर्डिंग,अखबार,टीवी चैनल पर विज्ञापन न दिए जाएं और व्हाट्सएप और फोन पर भी शुभकामनाएं देने के बजाय सेवा के संकल्प में जुटे रहे। देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमें वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस के साथ अपने कर्तव्य पालन के जो सुझाव दिए है, मेरे सभी शुभचिंतक, देवतुल्य कार्यकर्ता और पार्टी के साथी भी संयमित रहकर उन बिंदुओं का अक्षरशः अनुशासन का पालन करें।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …