Breaking News

शनिवार को समाप्त हो जाएगा रामायण, रविवार से आएंगे लव-कुश, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली- रामायण और महाभारत की अपार सफलता को देखते हुए अब दूरदर्शन ने ‘लव-कुश’ को दुबारा प्रसारित करने का निर्णय लिया हैl गौरतलब है कि ‘लव-कुश’ उत्तर रामायण के नाम से 1988 में प्रसारित किया गया थाl यह भी रामानंद सागर के मार्गदर्शन में ही बना थाl

कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देशभर में लॉकडाउन 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया हैl लॉकडाउन में लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरित करने के लिए कई पुराने शो टीवी पर फिर से प्रसारित किए जा रहे हैंl इसमें रामायण, महाभारत और शक्तिमान सहित कई पुराने सीरियल शामिल हैl

प्रसार भारती के सीईओ ने इस बात की पुष्टि सोशल मीडिया पर की हैl उन्होंने बताया कि लोगों के बीच रामायण और महाभारत की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए ‘लव-कुश’ का दुबारा प्रसारण करने का निर्णय लिया हैl

इसके चलते शनिवार को रामायण खत्म हो जाएगा और रविवार सुबह उसका रिपीट टेलीकास्ट होगा और फिर रविवार रात से ‘उत्तर रामायण’ अथवा ‘लव-कुश’ की कहानी टीवी पर प्रसारित की जाएगीl यानी लव-कुश दूरदर्शन पर रविवार 19 अप्रैल रात 9:00 बजे से प्रसारित किया जाएगाl रात को 9:00 बजे से लव कुश के एपिसोड दिखाए जाएंगे और सुबह 9:00 बजे उसका रिपीट टेलीकास्ट दिखाया जाएगाl

प्रसार भारती के सीईओशशि शेखर ने सोशल मीडिया पर इस बात की भी जानकारी दी है कि नए एपिसोड सिर्फ रात को ही प्रसारित किए जाएंगे और सुबह इसका रिपीट टेलीकास्ट दिखाया जाएगा। लव कुश या उत्तर रामायण 39 एपिसोड में हैl इसमें सीता माता के महल से वनवास जाने की कहानी दिखाई गई हैl इसमें भी रामायण के ही पात्र नजर आएंगेl वहीं लव और कुश की भूमिका में क्रमशः स्वप्निल जोशी और मयूरेश क्षत्रदे नजर आएंगेl

रामायण और महाभारत की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि दोनों की टीआरपी अब भी रिकॉर्ड तोड़ आ रही हैंl

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …