Breaking News

वाल्मीकि समाज का डॉ. नरोत्तम मिश्रा को समर्थन, महा सम्मेलन में दिखी एकजुटता*

*वाल्मीकि समाज का डॉ. नरोत्तम मिश्रा को समर्थन, महा सम्मेलन में दिखी एकजुटता*

*दतिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के मुख्य अतिथि में दतिया में वाल्मीकि समाज का महा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया तथा समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।*

इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने समाज के बुजुर्गों का सम्मान करते हुए कहा कि वाल्मीकि समाज सदैव से सामाजिक समरसता, सेवा और राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार रहा है। उन्होंने समाज के युवाओं से शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
सम्मेलन के दौरान वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों और समाजजनों ने एक स्वर में डॉ. नरोत्तम मिश्रा के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया। समाज के वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मिश्रा ने हमेशा समाज के हितों, सम्मान और विकास के लिए कार्य किया है, इसलिए समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
कार्यक्रम में सुनील वाल्मीकि (नगर पालिका अध्यक्ष, भिंड), सीताराम खरे, हरीश चंद्र वाल्मीकि, प्रशांत ढेंगुला (नगर पालिका अध्यक्ष, दतिया), कमलेश अहिरवार (बड़ौनी अध्यक्ष), रामेश्वर वाल्मीकि, योग सक्सेना (उपाध्यक्ष नगर पालिका), रविंद्र वाल्मीकि (पार्षद), पुनीत टिलवानी (मंडल अध्यक्ष), कानू तिवारी (पार्षद) एवं चप्पू वाल्मीकि विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन अक्कू दुबे ने किया।
राजनीतिक दृष्टि से इस सम्मेलन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बड़ी संख्या में जुटे समाजजनों और डॉ. मिश्रा के समर्थन में व्यक्त किए गए संकल्प को क्षेत्र में उनके बढ़ते जनाधार और सामाजिक स्वीकार्यता के रूप में देखा जा रहा है।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …