*यादव समाज का भाजपा पर बढ़ता विश्वास, दतिया के पूर्व सरपंच सहित बड़ी संख्या में समाजजन हुए पार्टी में शामिल*
*दतिया। दतिया में यादव समाज का भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास एक बार फिर देखने को मिला। बुधवार को यादव समाज के पूर्व सरपंच सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त की।*
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सभी समाजजनों का स्वागत करते हुए उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों में अनिरुद्ध यादव (पूर्व सरपंच), चंदन यादव, रतन यादव (बड़े), विक्की यादव, लखन यादव, संजू यादव, अंकित यादव सहित यादव समाज के अनेक प्रमुख लोग शामिल रहे। इसके अलावा संतोष अहिरवार, कुणाल खटीक, जीतू सेन और राकेश प्रजापति ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह सभी बड़ोंकला, रिंग रोड होलीपुरा के निवासी है।
इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि यादव समाज सदैव राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और विकास की राजनीति का समर्थक रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों का भाजपा से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि यादव समाज का भाजपा परिवार में बढ़ता जुड़ाव संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं से समाज और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शामिल यादव समाज के प्रतिनिधियों ने भी भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों में विश्वास व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया में यादव समाज के बढ़ते समर्थन से भाजपा को संगठनात्मक और सामाजिक स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
Manthan News Just another WordPress site