Breaking News

सी.एम. हेल्पलाइन से 3 लाख 59 हजार से अधिक लोगों को मिली राहत

प्रदेश में कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन में सी.एम. हेल्पलाइन नम्बर 181 आम नागरिकों और सभी जरूरतमंदों के लिये सबसे बड़ा आसरा केन्द्र बन गया है। इस नम्बर पर अब तक 3 लाख 59 हजार 156 लोगों को फोन करने पर भोजन, राशन, दवाओं, परिवहन तथा अन्य प्रकार की राहत उपलब्ध कराई गई है। सी.एम. हेल्पलाइन किसानों के लिये भी मददगार साबित हो रही है। इस पर अब तक किसानों की फसल कटाई, फसल परिवहन आदि की 976 समस्याओं का तुरंत निराकरण सुनिश्चित किया गया है।

प्राप्त विस्तृत जानकारी के अनुसार सी.एम. हेल्पलाइन नम्बर 181 पर अब तक भोजन संबंधी 2 लाख 80 हजार 767, परिवहन संबंधी 18 हजार 489, दवाइयों संबंधी 24 हजार 785, आवश्यक वस्तुएं जैसे दूध, सब्जी आदि संबंधी 12 हजार 056 तथा अन्य प्रकार की 23 हजार 059 समस्याओं की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर सहायता मुहैया कराई गई।

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …