Breaking News

मैं दिल्ली नहीं जाऊँगा, मप्र को मेरी ज्यादा जरुरत है: कमलनाथ

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं छिंदवाड़ा सांसद कमलनाथ ने एक बार फिर दिल्ली जाने से इंकार कर दिया है। संसद में अविश्वास प्रस्ताव के समय भी वो उपस्थित नहीं थे। ऐसे समय में हर छोटी पार्टी के सांसद भी उपस्थित होते हैं। अब कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भी जाने से इंकार कर दिया है। कमलनाथ ने कहा कि मैं दिल्ली नहीं जाऊँगा, मप्र को मेरी ज्यादा जरुरत है। यहां याद दिलाना होगा कि कमलनाथ मध्यप्रदेश में भी कुछ खास दौरे नहीं कर रहे हैं। उम्मीद थी कि वो अपनी नियुक्ति के बाद ताबड़तोड़ दौरे करेंगे ताकि मध्यप्रदेश की जनता कम से कम एक बार तो उनका चेहरा अपनी आखों से देख सके परंतु वो सीएम शिवराज सिंह की तुलना में 10 प्रतिशत जनता से भी नहीं मिल सके हैं। 
बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कार्य समिति की बैठक बुलाई है। कांग्रेस के लिए यह काफी महत्वपूर्ण मीटिंग होती है और इस मीटिंग में 2019 के गठबंधन एवं मध्यप्रदेश सहित 4 राज्यों के चुनावों पर भी चर्चा हो सकती है। पिछली बार राहुल गांधी ने दिग्विजय सिंह को विशेष रूप से बुलाया था परंतु विठोबा का बहाना करके दिग्विजय सिंह ने मीटिंग में उपस्थित टाल दी थी। इस बार कमलनाथ ने टाल दी। बता दें कि दोनों को राहुल गांधी ने कार्य समिति की सदस्यता से बाहर कर दिया है। कमलनाथ ने कहा कि मैं दिल्ली नहीं जाऊँगा, मप्र मेरे लिए पहली प्राथमिकता है ।मप्र को मेरी ज्यादा जरुरत है और यहां रहना मेरे लिए बहुत जरुरी है।
गौरतलब है कि बीती 17 जुलाई को राहुल गांधी की अध्यक्षता वाली कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी में बदलाव के बाद पहली बैठक 22 जुलाई को हुई थी। आगामी 4 अगस्त के लिए कई मुद्दों के बीच एनआरसी की महती भूमिका रहेगी। 2019 के चुनाव में विपक्ष की तरफ से समर्थन जुटाने के लिए भी एनआरसी का मुद्दा बेहद महत्वपूर्ण रह सकता है।

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …