Breaking News

भाजपा विधायक बोले- खाद्य मंत्री ‘महाराजा’ से बड़ा:पन्नालाल ने कहा- दिखावा करने नाली में उतरते हैं; नाकारा को हटाने का CM से अनुरोध करेंगे

भाजपा विधायक बोले- खाद्य मंत्री ‘महाराजा’ से बड़ा:पन्नालाल ने कहा- दिखावा करने नाली में उतरते हैं; नाकारा को हटाने का CM से अनुरोध करेंगे

गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी ही सरकार के 2 मंत्रियों पर तीखी टिप्पणी की है। शहर में खराब बिजली व्यवस्था की शिकायत लेकर वे बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचे थे। वहां उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

शाक्य ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दिखावे की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले तो इस क्षेत्र को बदनामी से बचाओ। वो ऊर्जा मंत्री तो भगवान का बंदा है। मंत्री कभी बिजली के पोल पर चढ़ जाते हैं, तो कभी नाली में उतर जाते हैं, लेकिन जनता को दिखावा नहीं बल्कि काम करने वाला जनसेवक चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि वे भोपाल जाकर मुख्यमंत्री से ऐसे ‘नाकारा’ मंत्री को हटाने का अनुरोध करेंगे, जो सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। शाक्य ने यह भी कहा कि जो लोग अपना काम ठीक से नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।

प्रभारी मंत्री पर आरोप: हवाई पट्टी पर मुझे धक्के देकर हटाया

 

विधायक पन्नालाल शाक्य ने जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री खुद को ‘महाराजा’ ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी बड़ा समझते हैं।

 

शाक्य ने एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हवाई पट्टी पर प्रभारी मंत्री ने उन्हें “चलो हटो” कहकर किनारे कर दिया था। इसके जवाब में उन्होंने भी नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि वे किसी की मेहरबानी से चुनाव नहीं जीते हैं, बल्कि जनता ने उन्हें वोट देकर जिताया है।

 

सरकार की बदनामी रोकने के लिए अफसरों को अल्टीमेटम

 

दरअसल, पन्नालाल शाक्य स्थानीय लोगों के साथ बिजली कटौती और अन्य समस्याओं को लेकर अधिकारियों का घेराव करने पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि बिजली व्यवस्था में गड़बड़ी के कारण सरकार की बदनामी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि जनता को परेशानी से बचाने के लिए अधिकारियों को जरूरी व्यवस्थागत बदलाव तुरंत करने चाहिए और पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए।

Check Also

पाल समाज के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन: डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में ली सदस्यता*

🔊 Listen to this *पाल समाज के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन: डॉ. नरोत्तम …