Breaking News

खुलेआम चला रहा था चोरी की मोटरसायकल ! न्यायालय ने भेजा जेल

गुना। मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 25/07/2020 को मुखबिर की सूचना पर चाचौड़ा पुलिस द्वारा गोया रोड पर बिना नंबर की मोटरसाइकिल लिए एक व्यक्ति खड़ा मिला। व्यक्ति को पकड़कर नाम पता पूछा तो अपना नाम अजीज खान और अज्जी पुत्र छोटे खान निवासी ग्राम बरवटपुरा चाचौड़ा का होना बताया मोटरसाइकिल के संबंध में कागजात मागे तो नहीं होना बताया। मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स का चेसिस नंबर घिसा पाये जाने से उक्त मोटरसाइकिल चोरी की संदेह होने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय चाचौड़ा के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री हरिओम वर्मा एडीपीओ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई जिसके आधार पर न्यायालय चाचौड़ा ने आरोपी अजीज खान उर्फ़ अज्जी को जेल भेज दिया।

Check Also

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, मौके पर निराकरण का किया प्रयास

पोहरी में पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनता की समस्याएं थाना परिसर में लगाया जनसुनवाई शिविर, …