Breaking News

मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया ग्वालियर में चार दिवसीय दौरे पर!

ग्वालियर | उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया चार दिवसीय प्रवास पर आज ग्वालियर आयेंगे। इस दौरान पवैया बुधवार 25 जुलाई को प्रात: 10.30 बजे ग्वालियर से भिण्ड के लिये प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे भिण्ड में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पवैया अपरान्ह 4 बजे ग्वालियर लौटेंगे। 
मंत्री पवैया 26, 27 व 28 जुलाई को ग्वालियर में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री 28 जुलाई को रात्रि 11.30 बजे जीटी एक्सप्रेस से भोपाल के लिये रवाना होंगे।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …