Breaking News

Breaking: मायावती का बड़ा बयान, हम अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार, सभी सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस, बसपा और सपा के गठबंधन को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा बयान आया है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस मध्यप्रदेश में बसपा के साथ गठबंधन के दावे कर रही थी और चार माह बाद विधानसभा चुनाव होना है। उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन पर ‘शर्त का बंधन’ लगा दिया है।

मायावती ने मंगलवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में मध्यप्रदेश कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। मायावती ने कहा है कि कुछ कांग्रेसी बसपा के साथ गठबंधन को लेकर भ्रम फैला रहे हैं।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि हमारी पार्टी पूरी मजबूती के साथ राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ेगी और सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मध्यप्रदेश में बसपा के साथ चल रही गठबंधन की बातों को लेकर मायावती ने कहा कि यदि हमें सम्मानजनक सीटें मिलती हैं तो गठबंधन पर विचार किया जा सकता है। अन्यथा हमारी पार्टी तीनों राज्यों की सभी सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

 

MP में यह है स्थिति
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का विंध्य, बुंदेलखण्ड और ग्वालियर-चंबल संभाग के 14 जिलों में प्रभाव है। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में बसपा चार सीटों पर चुनाव जीती थी। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 62 सीटें ऐसी रहीं जहां बसपा प्रत्याशी ने 10 हजार से ज्यादा और 17 सीटों में 30 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। इसी ताकत के बल पर कांग्रेस पार्टी बसपा से गठबंधन चाहती है।

बसपा के बाद सपा के साथ भी गठबंधन की अटकलें
पिछले दिनों बसपा के साथ गठबंधन पर कांग्रेस खेमे में काफी चर्चा की जा रही थी। इसके बाद अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की मुलाकात के बाद यह तय माना जा रहा है कि सपा के साथ भी कांग्रेस गठबंधन कर सकती है। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा था कि कांग्रेस बसपा और सपा के साथ गठबंधन की तैयारी में जुटी है। तीनों मिलकर भाजपा के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। लेकिन, यह अब तक तय नहीं हो पाया है कि महागठबंधन तैयार होगा या नहीं।

Check Also

दतिया की ग्राम पंचायत खड़रावनी (पनुहा) को मिली सौगात, नया आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत*

🔊 Listen to this *दतिया की ग्राम पंचायत खड़रावनी (पनुहा) को मिली सौगात, नया आंगनवाड़ी …