Breaking News

अटल सागर बांध के छह गेट खोले गए

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बारिश के चलते सिधु नदी में बने अटल सागर (मणिखेड़ा) बांध के छह गेट खोल दिए गए हैं।

जल संसाधन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि मणि खेड़ा अटल सागर बांध के 6 गेट कल देर रात खोल दिए गए।

सिधु नदी पर बने इस बांध के केचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के कारण बांध का जलस्तर तेजी से बढè गया था, जिसकी वजह से गेट खोले गए हैं। भू अभिलेख अधीक्षक कार्यालय के अनुसार जिले में अभी तक लगभग 615 मिलीमीटर औसत वर्षा हो चुकी है।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …