Breaking News

मध्यप्रदेश में महिला, युवा और किसान कांग्रेस ने मांगे 180 टिकट

भोपाल, मंथन न्यूज़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन प्रक्रिया की प्रारंभिक तैयारी के तहत एक कदम बढ़ा दिया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए बनाई गई छानबीन समिति ने दावेदारों और कांग्रेस के आनुषांगिक संगठनों से मुलाकात कर उनकी मांगों को सुना। इसी कड़ी में आनुषांगिक संगठनों ने अपने पदाधिकारियों के लिए 180 सीटों की दावेदारी पेश की है। हालांकि संगठनों ने अपने दावेदार पदाधिकारियों को लेकर अब काम शुरू किया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) द्वारा मधुसूदन मिस्त्री की अध्यक्षता में बनाई गई छानबीन समिति ने 13 व 14 जुलाई को भोपाल में कई नेताओं से मुलाकात की। इनमें कांग्रेस के आनुषांगिक संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल थे। युवा कांग्रेस के कुणाल चौधरी, महिला कांग्रेस की मांडवी चौहान, खेत मजदूर किसान कांग्रेस के दिनेश गुर्जर और सेवादल के योगेश यादव ने अपने-अपने दावे पेश किए।
महिला कांग्रेस ने मंगाए बायोडाटा : समिति के साथ बैठक के बाद अब महिला कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बायोडाटा मांगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने कहा कि हर जिले में कम से कम एक प्रत्याशी के लिए टिकट की मांग की जाएगी। बायोडाटा के आधार पर छंटनी की जाएगी और जीतने वाली महिलाओं का पैनल छानबीन समिति को सौंपा जाएगा।
युकां करा रही सर्वे
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने मिाी से दो बार मुलाकात की। उन्होंने युवा कांग्रेस में करीब दस साल से जुड़े नेताओं को विधानसभा चुनाव में मौका देने की मांग की। कम से कम 100 सीटों पर युकां अपने पदाधिकारियों और सक्रिय नेताओं के लिए मांग करने जा रही है। चौधरी ने कहा कि युवा कांग्रेस अलग से अपना सर्वे करा रही है। इसके आधार पर जीतने वाले प्रत्याशियों का पैनल बनाकर छानबीन समिति को सौंपेगा।
सेवादल भी पेश करेगा दावेदार
अनुशासन में रहने वाले कांग्रेस के आनुषांगिक संगठन सेवादल ने इस विधानसभा चुनाव में अपने कम से कम दस पदाधिकारियों को उतारने की तैयारी की है। इसके लिए प्रदेश समन्वयक योगेश यादव ने मिाी के सामने संगठन के कामों को रखा था। यादव ने बताया कि दस संभाग में कम से कम एक-एक प्रत्याशी की दावेदारी छानबीन समिति को सौंपेंगे। किसान कांग्रेस भी सौंपेगी सूची: विस चुनाव में प्रमुख मुद्दा किसान है। लिहाजा मप्र खेत मजदूर किसान कांग्रेस इसके आधार पर अपने पदाधिकारियों के लिए पुरजोर ढंग से दावेदारी पेश करने जा रही है। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने मिस्त्री से मुलाकात में आंदोलनों के बारे में बताया और अपने पदाधिकारियों को मौका देने की मांग रखी थी।

Check Also

शिवपुरी में सोशल मीडिया पर राम और अंबेडकर को लेकर विवादित पोस्ट: तीन थानों में एफआईआर, IT एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं

🔊 Listen to this शिवपुरी जिले में सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम और संविधान निर्माता …