Breaking News

क्या चार पहिया वाहनों के लिए पेट्रोल, डीजल की कीमतें एक समान हो सकती है: सुप्रीम कोर्ट

पीठ ने इस मामले की अगली सुनवाई की तिथि 23 जुलाई तय की.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को यह बताने का निर्देश दिया कि चार पहिया वाहनों और निजी कारों के लिए पेट्रोल और डीजल की क्या एक समान कीमतें हो सकती है? पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण ने कहा था कि डीजल वाहनों से होने वाला प्रदूषण चिंता का कारण है जिसके बाद न्यायालय ने यह निर्देश दिया है. न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की एक पीठ ने सुझाव दिया कि सरकार मालवाहक वाहनों के अलावा चार पहिया वाहनों के लिए डीजल और पेट्रोल की एक निश्चित कीमत पर विचार कर सकती है. 
पीठ ने केंद्र की ओर से पेश वकील से कहा, “आप निर्देश लें कि क्या पेट्रोल स्टेशनों पर चार पहिया वाहनों और निजी कारों के लिए डीजल और पेट्रोल की एक समान कीमतें हो सकती है.” 
मामले में न्यायमित्र के रूप में शीर्ष अदालत की मदद करने वाली वकील अपराजिता सिंह ने पीठ को बताया कि असल चिंता डीजल वाहनों से होने वाला प्रदूषण है. वाहन निर्माताओं की ओर से पेश वकील ने शीर्ष अदालत को बताया कि बीएस-छह ईंधन अप्रैल 2019 से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में उपलब्ध होने की संभावना है और इससे डीजल वाहनों के प्रदूषण की समस्या का समाधान हो जाएगा.उन्होंने बताया कि अगस्त 2016 में डीजल वाहनों की बिक्री लगभग 47.5 प्रतिशत थी जो अब गिरकर 23 प्रतिशत पर आ गई है. इसके बाद पीठ ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल के बारे में पूछा. पीठ ने इस मामले की अगली सुनवाई की तिथि 23 जुलाई तय की. अदालत उस याचिका की सुनवाई कर रही थी जिसमें दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के मुद्दे को उठाया गया है.

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …