Breaking News

चुनाव से पहले गायब हो गए 30 हजार मतदाता, पार्टियों की बढ़ेगी मुश्किल

भोपाल। राजधानी में बीएलओ के डोर-टू-डोर सर्वे के बाद और 30 हजार मतदाता अपने एड्रेस से गायब मिले। इनमें से 342 मृत निकले। गायब मतदाता वे हैं जिन्होंने वोटर कार्ड संबंधित विधानसभा में बनवाया, लेकिन घर या किराए का मकान छोड़ते समय पता नहीं बदलवाया। सर्वे में 28 हजार आवेदन फॉर्म-8 के भी मिले हैं। ईआरओ नेट से ऑनलाइन भरने के बाद इनके एडे्रस चेंज होंगे। 30 जुलाई को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। निर्वाचन आयोग ने 15 मई से 15 जून तक सर्वे का प्रोग्राम जारी किया था। कांग्रेस के आरोपों के बाद डेट बढ़ती जा रही है।

 

नगरीय निकाय सूची का प्रकाशन
वर्ष-2019 के निकाय चुनावों के लिए वोटर लिस्ट तैयार है। नगर निगम में 17 लाख 43 हजार 254 वोटर्स हैं, जबकि 17 लाख 45 हजार 471 थे। 2 हजार 273 वोटर्स के नाम काटे हैं। बैरसिया न.पा. के 18 वार्डों में 2 लाख 29 हजार 987 वोटर्स हैं। पहले 2 लाख 29 हजार 67 थे। बैरसिया की 110 पंचायतों में 1 लाख 57 हजार 997 वोटर्स हैं। पहले 1 लाख 59 हजार 820 वोटर्स थे। यहां 1055 वोटर्स के नाम काटे हैं। फंदा की पंचायतों में 1 लाख 38 हजार 994 वोटर्स दर्ज हैं। यहां भी 1078 वोटर्स के नाम काटे गए हैं।

 

नगरीय निकाय सूची का प्रकाशन
वर्ष-2019 में होने वाले नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत चुनावों के लिए वोटर लिस्ट तैयार कर ली गई है। यह वोटर लिस्ट 1 जनवरी 2018 के हिसाब से तैयार की गई है।

इस बार नगर निगम में 17 लाख 43 हजार 254 वोटर्स हैं, जबकि इसके पहले 17 लाख 45 हजार 471 वोटर्स थे। लिस्ट से 2 हजार 273 वोटर्स के नाम काटे गए हैं। इधर बैरसिया नगर पालिका और पंचायत क्षेत्रों की भी वोटर लिस्ट फाइनल कर ली गई है।

इसी तरह बैरसिया नगर पालिका के 18 वार्डों में 2 लाख 29हजार 987 वोटर्स हैं। इसके पहले यहां 2 लाख 29 हजार 67वोटर्स थे। बैरसिया की 110 पंचायतों में 1 लाख 58 हजार 997 वोटर्स दर्ज हैं। जबकि इसके पहले 1 लाख 59 हजार 820 वोटर्स दर्ज थे। यहां 1055 वोटर्स के नाम काटे गए हैं।

इधर फंदा की पंचायतों में 1 लाख 38 हजार 994 वोटर्स दर्ज किए गए हैं। यहां भी 1078 वोटर्स के नाम काटे गए हैं। वोटर्स के नाम काटे गए हैं। इधर फंदा की पंचायतों में 1 लाख 38 हजार 994 वोटर्स दर्ज किए गए हैं। यहां भी 1078वोटर्स के नाम काटे गए हैं।

Check Also

राजेंद्र भारती को HC से झटका, सजा बरकरार

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश के दतिया से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजेंद्र भारती को …