Breaking News

नरोत्तम मिश्रा ने कश्मीरी पंडितों के साथ देखी The Kasmir Files, जानिए क्या कहा

फिल्म देखने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जम्मू में आज कश्मीरी भाई-बहनों के साथ The Kasmir Files फिल्म देखी. कश्मीरी पंडितों के संघर्ष का सच देखकर मन व्यथित हो गया.

भोपालः देशभर में ”द कश्मीर फाइल्स” फिल्म की चर्चा तेज है. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा जम्मू के दौरे पर है, उन्होंने मां वैष्णों देवी के दर्शन करने के बाद आज उन्होंने जम्मू में कश्मीरी पंडितों के साथ ”द कश्मीर फाइल्स” फिल्म देखी. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह फिल्म हकीकत बयां करती है.

कश्मीरी पंडितों का संघर्ष देखकर दुख हुआ 
फिल्म देखने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जम्मू में आज कश्मीरी भाई-बहनों के साथ  The Kasmir Files फिल्म देखी. कश्मीरी पंडितों के संघर्ष का सच देखकर मन व्यथित हो गया. इस नरसंहार को देश की जनता के सामने लाने के लिए फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर और फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं.

बार-बार देखने वाली फिल्म है 
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि The Kashmir Files एक बार नहीं, अनेक बार देखने वाली फिल्म है, खासकर युवाओं को इसे बार-बार देखना चाहिए ताकि देश को भविष्य में ऐसे दिन फिर से न देखने पड़ें. यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के साथ हुए जुल्म की हकीकत बयां करती है, पूर्व में जिस तरह से देश विरोधी नारे देश के कॉलेजों में लगे हैं उन सब की परतें खोलने वाली फिल्म है. इतिहास को कुछ लोगों ने तोड़ मरोड़ कर पेश किया. लेकिन हकीकत सबके सामने आनी चाहिए.

 

बता दें कि यह दूसरा मौका है जब नरोत्तम मिश्रा ने ”द कश्मीर फाइल्स” फिल्म देखी है, इससे पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मंत्रिमंडल के साथियों के साथ यह फिल्म देखी थी. जबकि उन्होंने मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों को भी फिल्म देखने के लिए छुट्टी देने की बात कही थी.

Check Also

पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया CM हाउस

🔊 Listen to this Narottam Mishra: पावरफुल हुए नरोत्तम , सरकार में हुई एंट्री!, बुलाया …