शिवपुरी ब्यूरो।
शिवपुरी में भगवान चित्र गुप्त के प्रकटोत्सव का आयोजन चित्र गुप्त मंदिर पुरानी शिवपुरी द्वारा किया जा रहा हैं जिसमें भव्य शोभा यात्रा स्मारिका विमोचन फूलबंगला हवन पूजन 56 भोग एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें दिनांक 7 मई से ही कार्यक्रमों का आयोजन प्रारंभ हो जाएगा। शनिवार को रात्रि आठ बजे से सुन्दर काण्ड का पाठ किया जाएगा। जिसके बाद रविवार को प्रात: 8 बजे से अन्य कार्यक्रमों का श्रीगणेश हो जाएगा।
जानकारी देते हुए कायस्थ समाज के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव व राहुल अष्ठाना “अजनबी” ने बताया कि प्रात: 8 बजे भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना के साथ मंदिर में फूल बंगला एवं 56 भोग के साथ ही भव्य आरती का आयोजन रखा गया है। जिसके बाद शाय 4 बजे से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो कि चित्र गुप्त चौक बड़ा बाजार पुरानी शिवपुरी रोड़, गुरूद्वारा थीम रोड़ से होते हुए माधव चौक, कोर्ट रोड़, अस्पताल चौक, से होते हुए अनाज मंडी के पास कम्युनिटी हॉल पर समापन किया जाएगा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्वास सारंग, सुनील श्रीवास्तव प्रांतीय अध्यक्ष, वृजेश श्रीवास्तव प्रांतीय महामंत्री, हेमंत खरे संभागीय संगठन प्रभारी, अशोक सक्सेना, प्रांतीय सचिव, जगदीश श्रीवास्तव संभागीय सह संयोजक, देवेन्द्र श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष एवं विशेष आमंत्रित अतिथियों में धर्मगुरू डॉ. डीके श्रीवास्तव मंदिर की ट्रस्टी राजेन्द्र निगम, सचिव गणपतस्वरूप श्रीवास्तव सहित अन्य विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहेंगे।
Manthan News Just another WordPress site