Breaking News

एनसीसी कैडेट शिविरों के आयोजन हेतु राशन सामग्री के लिए निविदा 23 मई तक आमंत्रित

पूनम पुरोहित
शिवपुरी, 10 मई 2022/

35 म.प्र.बटालियन एनसीसी शिवपुरी केन्द्रीय शासन एवं म.प्र.शासन का संयुक्त संस्थान है। इस बटालियन के अंतर्गत एनसीसी कैडेटों के शिविर दो भागों में 13 से 22 जून तक अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के संचालित छात्रावास, फक्कड़ कॉलोनी रोड, खिन्नी चौराहा में आयोजित किया जाएगा।
कार्यावाहक कमान अधिकारी कर्नल ऑचल सिंह ने बताया कि उक्त शिविर में भाग ले रहे एनसीसी कैडेटों एवं स्टाफ के भोजन व्यवस्था हेतु राशन सामग्री के लिए कोटेशन एवं नमूने (निविदा) आमंत्रित किये गए है। संबंधित निविदा 23 मई तक सिंधिया छत्री के पास स्थित सिंचाई विभाग 10 स्यूट हॉस्टल, 35 म.प्र. बटालियन एनसीसी में बंद लिफाफे में जमा कर सकते है। अधिक जानकारी मो. 9871882026 से प्राप्त की जा सकती है।

Check Also

इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से लेकर बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने तक की ली जिम्मेदारी*

🔊 Listen to this : इनरव्हील क्लब शिवपुरी ने निभाया सेवा का संकल्प, मरीजों से …