Breaking News

धर्मान्तरण को लेकर गृह मंत्री सख्त,ईसाई मिशनरीज स्कूलों पर इंटेलिजेंस की रहेगी नज़र

 

भोपाल।राजधानी के संत हिरदाराम नगर में एक ईसाई मिशनरीज स्कूल में देवी देवताओं के अपमान व धर्म परिवर्तन की घटना को प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना सहन नही की जाएगी।ऐसी घटना दोबारा नही हो इसलिए इंटेलिजेंस को पूरे प्रदेश के ईसाई मिशनरीज के स्कूलो पर नज़र रखने को कहा गया है ।

ग्रह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस तरह की शांति भंग करने व समाज मे वैमनष्यता फैलाने का काम करती है इसलिए इस तरह की कोई भी घटना प्रदेश में बर्दाशत नही की जाएगी। संत हिरदाराम नगर के स्कूल में जो घटना प्रकाश में आई है उसमें पुलिस ने कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किया है इस मामले की जांच जारी है।

ग्रह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि हिन्दू देवी – देवताओं व धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर हम गंभीर है और इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। जो भी व्यक्ति या संस्था ऐसी करता पाया जायगा उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। डॉ मिश्रा ने कहा कि मैने इंटिलिजेन्स को निर्देश दिए है कि वह प्रदेश में चल रहे ईसाई मिशनरीज स्कूलो पर नज़र रखे। जहा भी इस तरह की गतिविधियां पाई जाएगी वहां कठोर कार्यवाहीं की जाएगी।

Check Also

​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे दिवस श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

🔊 Listen to this ​शिवपुरी: ब्रजवेणु मातृशक्ति समूह द्वारा आयोजित चौथे  दिवस श्रीमद् भागवत कथा …