Breaking News

आयुष्मान भारत योजना: बीमा कंपनियों ने पेमेंट में की देरी तो लगेगा जुर्माना

centre may penalise insurance companies for delaying paymentनई दिल्लीदेश के 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये के स्वास्थ बीमा योजना के तहत पेमेंट में देरी पर केंद्र सरकार ने पेनल्टी का प्रस्वात रखा है। इसके तहत यदि किसी बीमा कंपनी ने इलाज पर आए खर्च की राशि की पेमेंट अस्पताल को करने में देरी की तो उसे पेनल्टी देनी होगी। इस योजना के तहत अगर कोई बीमा कंपनी दावे का भुगतान अदा करने में 15 दिन से ज्यादा की देरी करती है तो उसे दावा राशि पर तब तक एक फीसदी ब्याज देना होगा, जब तक वह पूरी तरह भुगतान अदा नहीं कर देती
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को जारी एक दस्तावेज के अनुसार बीमा कंपनी सीधे संबंधित अस्पताल को जुर्माना राशि अदा करेगी। इस दस्तावेज में इस योजना के तहत कवर होने वाली राशि और प्रक्रिया की सूची है। अब तक 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने एनएचपीएस लागू करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ एमओयू साइन किए हैं। इसका लक्ष्य कमजोर तबके के 10 करोड़ परिवारों को पांच लाख रुपये तक का कवर मुहैया कराना है। 


अधिकारी ने बताया कि दिल्ली, ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल ने अब तक इस योजना को अपनाने पर कोई सरकारात्मक रुख नहीं दिखाया है। हालांकि इन राज्यों में भी इस योजना को लागू करने पर बातचीत चल रही है। ऐसी संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना की शुरुआत 15 अगस्त को करेंगे। 


स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा था कि यह पहल दुनिया का सबसे बड़ा हेल्थकेयर कार्यक्रम बन जाएगा क्योंकि दुनिया में आबादी के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है और यह कार्यक्रम भारत के स्वास्थ्य परिदृश्य को बदल देगा। केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित इस योजना का लक्ष्य गरीब, वंचित ग्रामीण परिवारों और शहरी श्रमिकों के परिवारों की व्यवसायिक श्रेणी के लोगों को लाभ देना है।
 

Check Also

*​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में शामिल हो रहे है लोग .. ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने डॉ नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में थामा कमल का दामन* ​दतिया: दतिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी को लगातार मजबूती मिली, दतिया के ग्राम सतारी और पाली के युवाओं ने पार्टी की रीति-नीति में आस्था जताते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। ​इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सभी नवयुवकों का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने सभी युवाओं को पार्टी की पटिका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित किया। पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं में नरेश रावत, अजय रावत, भगवत रावत, अंकेश रावत, ब्रजेश रावत, विजय रावत, ब्रजेश रावत और संदीप रावत सहित बड़ी संख्या में अन्य युवा शामिल हैं। ​नवयुवकों का स्वागत करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि इन युवाओं के जुड़ने से क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक शक्ति को और अधिक गति मिलेगी।

🔊 Listen to this *​ *​दतिया में मजबूत होती भाजपा लगातार काग्रेंस छोड भाजपा में …